*न्याय चला जनता के द्वार,चकबंदी विभाग ने अवई में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी किसानों की समस्या*

*न्याय चला जनता के द्वार,चकबंदी विभाग ने अवई में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी किसानों की समस्या*

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित अवई कम्पोजिट विद्यालय के प्रागंण में चकबंदी विभाग के अधिकारी बरमेश्वर उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में ग्राम चौपाल लगाकर किसानों की भूमि विवादित समस्याओं को देखते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया।ऐसे भी भूमि विवादित मामले आये जो दो किसानों के बीच वर्षों से चली आ रही कोर्ट कचहरी के मामले को दोनो पक्षों के सहमति से सुलझाते निस्तारण कर दिया गया।
इस सम्बंध में चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मा. चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन पर यह कार्य सभी जगह चल रहे हैं।चकबंदी विभाग के ग्राम सभाओं में किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण से किसानों के चहरो पर खुशी देखी गई जो सभी क्षेत्र के किसानों ने इस कार्य की प्रशंसा की।
इस अवसर मुख्य रुप दिलीप कुमार मौर्य,कानूनगो रामलाल बर्मा, लेखपाल मो. असलम,सत्यदेव पाण्डेय,अरुण कुमार पाण्डेय, राजाराम पाठक,नारद भारती, सुखलाल पाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles