*चकबंदी विभाग ने ग्रामीणों को भूमि का प्रपत्र किसानों के बीच किया गया वितरण*

*चकबंदी विभाग ने ग्रामीणों को भूमि का प्रपत्र किसानों के बीच किया गया वितरण*

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के कुरुहुल पंचायत भवन पर पूर्व निर्धारित सूचना कार्यक्रम के तहत चकबंदी विभाग केअधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से प्रपत्र 5 का किसानों के बीच वितरण किया गया। प्रपत्र पांच लेने वाले किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।जो सभी किसानों को क्रमवार वितरण करने से भीड़ नियंत्रण में रही।वितरण के पश्चात चकबंदी विभाग के कानूनगो रवि कुमार गौतम और लेखपाल शक्ति सिंह ने किसानों को बताया कि प्रपत्र 5 का सभी किसान भाई शांतिपूर्ण ढंग से अवलोकन कर ले किसी प्रकार की त्रुटि होने पर कार्यालय सम्पर्क करें ।बिषम परिस्थितियों के त्रुटियों के सम्बंध में निर्धारित समय के अन्तर्गत आपत्ति लगाकर कार्यालय जमा करें।इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रधान प्रतिनिधि सुनील केवट,कमलेश तिवारी,रामपति, समेत अन्य महिला पुरुष किसान उपस्थित थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles