
ट्रांसफार्मर चढ़ाते वक्त, अचानक आ गयी विद्युत सप्लाई संविदा लाइन मैन झुलसा
ट्रांसफार्मर चढ़ाते वक्त, अचानक आ गयी विद्युत सप्लाई संविदा लाइन मैन झुलसा
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा।स्थानीय थानान्तर्गत ग्राम जोगनी लोढ़ौता में दिनांक 26 .2.26 को समय लगभग 6:30 से 7:00 के बीच
काशी चौहान के घर के पास संविदा विद्युत कर्मी 1.संतोष पुत्र चिंता धरिकार 40 वर्ष निवासी बिसहार तथा 2.संविदा कर्मी डमरू व राजेश द्वारा ट्रांसफार्मर चढ़ाने का कार्य किया जा रहा था, अचानक विद्युत आ जाने से पोल पर चढ़े संविदा विद्युत कर्मी संतोष पुत्र चिंता उम्र 40 वर्ष निवासी बिसहार
जलकर घायल हो गया जिसे विद्युत कर्मियों व ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है, विद्युत कर्मी /परिवारीजन द्वारा वाराणसी ले जाया जा रहा है।











