
मनुष्य को मोक्ष के मार्ग पर ले जाती है शिवभक्ति
मनुष्य को मोक्ष के मार्ग पर ले जाती है शिवभक्ति
-गौरीशंकर मंदिर पर हुआ शिवचर्चा, लोग भक्ति के सागर में खूब लगाये गोता
शाहगंज,सोनभद्र( राकेश कनौजिया)
सुप्रसिद्ध प्राचीन गौरीशंकर मंदिर परिसर में शुक्रवार को भव्य शिवचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर माहौल को शिवमय बना दिया। लोग भक्ति के सागर में गोता लगाने को मजबूर हो गये। कार्यक्रम आयोजिका ढुटेर गाँव निवासी एवं पूर्व जल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष पुष्पावती देवी ने भी भजन गाया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भोलेनाथ की स्तुति करता है उसके कष्ट स्वयं दूर हो जाते हैं और सुख- समृद्धि व मंगल कल्याण की अनुभूति होती है। भजन मण्डली के प्रमुख मोहन सिंह , राधेश्याम चौबे व नंदलाल विश्वकर्मा ने अपने मधुर कंठ से भजनों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिव आज भी गुरु हैं। इनके कृपा दर्शन, पूजन, आराधना से भक्तों के जन्म-जन्मान्तर के सारे पातक और दुष्कृत्य विनष्ट हो जाते हैं। वे भगवान शिव और माता पार्वती की अक्षय कृपा का पात्र बन जाते हैं। मोक्ष का मार्ग उनके लिए सहज ही सुलभ हो जाता है। उनके अलौकिक-परलौकिक सभी कृत्य स्वयमेव
अनायास सफल हो जाते हैं। भगवान शिव की चर्चा करने- कराने वाले कभी कष्ट में नहीं रहते । दैहिक – दैविक, भौतिक सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्त हो जाते हैं। भोलेनाथ की भक्ति मनुष्य को मोक्ष के मार्ग पर ले जाने वाली है। अन्त में मालती एवं कुसुम कुमारी ने भी आशुतोष भगवान शंकर के भजनों को सुनाकर शिवभक्तों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर हरिहर, अमरावती, प्रमिला, रीता, सन्ध्या, मंजू, लीलावती, अंश कुमार,राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, रितेश कुमार, आयंश कुमार, शिखा ,मधु,अनुकाशआदि उपस्थित रहे











