दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न।

दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न।

चंदौली, अविनाश तिवारी ब्यूरो

27 फरवरी  को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान चंदौली एवं (एल एल एफ)के संयुक्त तत्वावधान में अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ए आर पी) हेतु दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन पार्क ग्रीन होटल में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य विकायल भारती द्वारा की गई। सत्र का शुभारंभ स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सहयोगात्मक सर्वेक्षण, कक्षा अवलोकन की प्रभावी प्रक्रिया तथा शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में दिक्छा ऐप के उपयोग, निपुण आकलन की तैयारी, इको क्लब गतिविधियों के क्रियान्वयन, आईसीटी लैब संचालन, पाठ्यपुस्तक वितरण तथा पीएम श्री विद्यालयों के विशेष सहयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।इस अवसर पर एलएलएफ टीम सदस्यों के साथ-साथ ए आर पी संजय सिंह, सर्वेश नंदन त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, आलोक पांडेय, प्रशांत पांडेय, प्रवीण पांडेय, वंदना वर्मा, अनुराधा,अनिरुद्ध योगेश, विजय उपाध्याय ,नियामताबाद से दिनेश तिवारी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles