
*लाइनमैन की मौत से अधिशासीअभियंता व एसडीओ हुए सस्पेंड*
खबर का असर -लाइनमैन की मौत से अधिशासी अभियंता व एसडीओ हुए सस्पेंड*
अक्रोशित भीड़ ने मृतक लाईन मैन का शव रखकर खरुवाऊ तिराहे पर किया जाम
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय कर्मा थाना क्षेत्र के जोगिनी ग्राम पंचायत के लोढ़ौउटा गांव में दो दिन पहले बिजली के पोल पर चढ़ कर लाइन की मरम्मत कर रहे संविदा लाइनमैन की हाइवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई थी। शुक्रवार देर रात मृतक का शव घर पहुंचा। इसके बाद शनिवार सुबह आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने घोरावल रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर खरुआंव ब्लाक तिराहे पर पिकअप गाड़ी में शव को रख कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर जाम हटाने की कोशिश की परंतु मृतक परिवार के लोग नहीं माने। घंटो बाद किसी तरह जाम हटा।
बताते चलें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बीसहार गांव निवासी संतोष (46) पुत्र चिंता घोरावल उपखंड क्षेत्र के बिसरेखी फिडर पर संविदा लाइनमैन था। गुरुवार को शाम करीब 7 बजे वह शट डाउन लेकर लोढ़ौउटा गांव में पोल पर चढ़ कर काम कर रहा था। उसने विभाग से शट डाउन करवाया था। लेकिन काम के दौरान 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू कर दी गई। संतोष खंभे पर ही बुरी तरह से जल गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान गुरुवार को देर रात उसकी मौत हो गई।
खबर का असर
पूर्वांचल के प्रबंध निदेशक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता और एसडीओ व अवर अभियंता को सस्पेंड कर दिया वही अन्य दो कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया है।उधर शुक्रवार को वाराणसी मे पोस्टमार्टम के बाद संतोष का शव देर रात बिसहार गांव पहुंचा।शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे ग्रामीण और परिजन पिकअप में शव लेकर खरूआंव पहुंचे।आक्रोशित परिजनों ग्रामीणों ने शव लदे पिकअप को खरूआंव में ब्लॉक तिराहे रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्काजाम दो घंटे तक रहा।जाम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। परिजनों की मांग थी कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रवीण सिंह और सीओ सदर राज सोनकर ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाया और मौके पर ही 25 हजार रुपए की सहयोग राशि दिया।इस मौके पर कर्मा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, घोरावल चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय, उभ्भा चौकी प्रभारी आशुतोष राय, बिजली विभाग के जेई राजेंद्र बिंद इत्यादि लोग मौजूद रहे।











