
सकलडीहा: नन्हें वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया दम
सकलडीहा: नन्हें वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया दम
चंदौली (अविनाश तिवारी ब्यूरो )
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नई बाजार में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए विभिन्न आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान एआरपी प्रशांत कुमार पांडे और वरिष्ठ शिक्षक उमाशंकर सिंह यादव ने बच्चों के मॉडलों का अवलोकन किया और उनसे तकनीकी प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर और विज्ञान अध्यापक धर्मराज प्रसाद ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को वैज्ञानिक चेतना के लिए आवश्यक बताया।











