
नौगढ़ विकास खण्ड के ग्राम सभा अमदहा का नीति आयोग टीम ने किया निरीक्षण ।
नौगढ़ विकास खण्ड के ग्राम सभा अमदहा का नीति आयोग टीम ने किया निरीक्षण ।
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नीति आयोग टीम दो दिवसीय दौरे पर नौगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा अमदहा में शनिवार को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु नीति आयोग की टीम ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण कार्यक्रम केंद्र सरकार के निर्देश पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
टीम का नेतृत्व शिवम मिश्रा ने किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अमदहा, प्राथमिक विद्यालय अहमदाबाद, आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया। विशेष रूप से स्वच्छता, हरित पहल, पोषण कार्यक्रम तथा शैक्षिक गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक,तथा एआर पी संजीव सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। टीम ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को प्रेषित किया।











