ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरूहा माइनर के समीप रेलवे लाइन पर तड़के लगभग 3:30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची मौके पर करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरूहा माइनर के समीप रेलवे ट्रैक पर तड़के सुबह करीब 3:30 बजे चुनार से चोपन की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में एक अधेड़ व्यक्ति आ गया जिसकी पहचान थाना राजगढ़ जिला मिर्जापुर धनसीरिया गांव निवासी छोटेलाल पुत्र कल्लू उम्र लगभग 35 वर्ष है। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई सूचना पाते ही करमा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई और जीआरपी पुलिस एवं परिवार वालों को भी सूचित कर दिया है। परिजनों को आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।छोटेलाल ट्रेन की चपेट में कैसे अथवा यह घटना कैसे घटी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles