
*चकिया के मृत्युंजय गुप्ता ने पहले प्रयास में , यू पी एस सी में 726वीं रैंक किया हासिल *
*चकिया के मृत्युंजय गुप्ता ने पहले प्रयास में , यू पी एस सी में 726वीं रैंक किया हासिल *
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नगर पंचायत चकिया के एक शिक्षक परिवार के मेधावी छात्र मृत्युंजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग 2026 की परीक्षा में 726वीं रैंक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। विशेष बात यह है कि मृत्युंजय ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की है।
मृत्युंजय के पिता शैलेश गुप्ता मुजफ्फरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनके दादा गिरजा गुप्ता भी शिक्षक रहे हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में स्थान बनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है।
बचपन से ही मेधावी रहे मृत्युंजय ने आई आई टी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने समाज सेवा के लक्ष्य के साथ प्रशासनिक सेवा को चुना और अपने दृढ़ संकल्प से पहले ही अटेंप्ट में लक्ष्य हासिल कर लिया।
उनकी सफलता पर माता रेखा गुप्ता और पिता शैलेश गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मृत्युंजय की यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।











