*समाधान दिवस में दिव्यांग दंपति ने उठाया जमीनी विवाद का मामला,एडीएम ने दिए जांच के निर्देश*

*समाधान दिवस में दिव्यांग दंपति ने उठाया जमीनी विवाद का मामला,एडीएम ने दिए जांच के निर्देश*
•~ बिल्ली स्टेशन के सामने लगभग 28 वर्षों से निवास कर रहे हैं दिव्यांग दंपति
•~ भू-माफिया जमीन के नाम पर मोटी रकम की कर रहे हैं मांग, दिव्यांग दंपति शारीरिक,मानसिक आर्थिक रूप से बेहद है परेशान

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा -सोनभद्र।ओबरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवपूजन विश्वकर्मा के जमीनी विवाद का मामला प्रमुखता से उठाया गया।पीड़ित ने तहसील दिवस पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी (एडीएम) वागीश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगायी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम ने तत्काल उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विवेक कुमार सिंह को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बताते हैं कि शिवपूजन विश्वकर्मा और उनकी पत्नी दोनों पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं और वे ओबरा में बिल्ली स्टेशन के सामने लगभग 28 वर्षों से निवास कर रहे हैं।आरोप है कि कुछ भू-माफिया जमीन के नाम पर उनसे मोटी रकम की मांग कर रहे हैं,जिससे दिव्यांग दंपति मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद परेशान हैं।जन्म से दिव्यांग होने के कारण उनकी स्थिति पहले से ही कठिन है। ऐसे में न्याय की आस लेकर पीड़ित परिवार समाधान दिवस में पहुंचे और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक उत्तम सिंह,संतोष कुमार,भुनेश्वर देवगन,आलोक कुमार,नीतू कुमारी और नवीन प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पीड़ित दिव्यांग दंपति किया था स्थिति को देखते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles