*मीनाबाजार समेत आसपास के इलाकों में स्वच्छ पेयजल को लेकर अभी से ही त्राहि-त्राहि मचना प्रारंभ*

*मीनाबाजार समेत आसपास के इलाकों में स्वच्छ पेयजल को लेकर अभी से ही त्राहि-त्राहि मचना प्रारंभ*
•~”हर घर नल योजना” के तहत विभिन्न टोला में पाइपलाइन से पेयजलआपूर्ति किए जाने की ग्रामीणों ने की मांग

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।सदर विकासखंड के मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीना बाजार समेत आसपास के इलाकों में स्वच्छ पेयजल को लेकर अभी से ही त्राहि-त्राहि मचना प्रारंभ हो गया है। मार्च महीना प्रारंभ होते ही लोगों को गर्मी का एहसास होना प्रारंभ हो गया है।जीव-जंतु,पेड़-पौधों, दानव-मानव सभी को पानी की सख्त आवश्यकता आ पड़ी है।वहीं दूसरी तरफ नदी-नाले,ताल-तलैया,पोखरे-तालाब, हैंडपंप,कुंआ इत्यादि पेयजल के संसाधनों का जलस्तर धीरे-धीरे अभी से ही नीचे भूगर्भ में जाना प्रारंभ हो गया है।कड़ी मेहनत मशक्कत के पश्चात के लोगों को पेयजल मुहैया हो पा रहा है।ग्रामीणों की बातों पर गौर करें तो “हर घर नल योजना” के तहत मारकुंडी ग्राम पंचायत के विभिन्न टोला में जलापूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाया गया है तथा कुछ दिनों तक दिनों तक पानी आपूर्ति सुचारू ढंग से होती रही लेकिन पता नहीं किन कारणों से पानी की आपूर्ति ठप कर दी गई है।इससे और भी लोगों को पानी की संकट से जूझना पड़ रहा है। बताते हैं कि मारकुंडी मुख्यमार्ग समेत आसपास के इलाकों में हर घर,जल नल योजना के तहत पानी की आपूर्ति की जा रही है,वहीं दूसरी तरफ मीनाबाजार समेत आसपास के इलाकों में भेदभाव, उपेक्षात्मक,मनमानापूर्ण रवैया अपनाते हुए पानी की सप्लाई प्रारंभ नहीं की जा रही है। ग्रामीण इलाकों की ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग के आलाअधिकारी शीघ्र ही पेयजल की आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं प्रारंभ करते हैं तो मजबूरन विवश होकर पानी के बर्तन, बाल्टी,लोटा,गैलन लेकर सड़क पर उतरकर चक्काजाम,आंदोलन करने को बाध्य होगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles