*महिला शक्ति को नमन: जयमोहनी रेंज में सम्मानित हुईं ‘वन-वीरांगनाएं’।*

*महिला शक्ति को नमन: जयमोहनी रेंज में
सम्मानित हुईं ‘वन-वीरांगनाएं’।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयमोहनी रेंज स्थित बाघी पौधशाला में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग में कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी कर रही महिला वनकर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न रेंज की महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया । जिसमें मझगाई रेंज से हेमवंती, कलावती, गोल्डी, गीता,जयमोहनी रेंज से सुरसती,नौगढ़ रेंज से सावित्री, सुरसती, उषा और किरन।
वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि जिस धैर्य और सहनशीलता के साथ महिलाएं घर संभालती हैं, उसी साहस के साथ वे जंगलों और प्रकृति की रक्षा भी कर रही हैं। उन्होंने महिला कर्मियों को भरोसा दिलाया कि:”कार्य के दौरान आने वाली किसी भी समस्या को बेझिझक साझा करें। विभाग आपकी सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए हमेशा साथ खड़ा है।”
सम्मान से अभिभूत महिला वनकर्मियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, सोमेश,गुरुदेव सिंह, महेंद्र सिंह चौहान,भोला , बबूंदर सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles