
हाई बोल्टेज करेंट से घोरावल क्षेत्र में संविदा विद्युत कर्मी की मौत से सहमे है पसही विद्युत उपकेंद्र के लाइन मैंन।
हाई बोल्टेज करेंट से घोरावल क्षेत्र में संविदा विद्युत कर्मी की मौत से सहमे है पसही विद्युत उपकेंद्र के लाइन मैंन।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले सभी सात फीडर में लगभग 25 संविदा लाइनमैन एवं 4 एस एस ओ कार्यरत हैं लाईनमैनों की बात करें तो उनके विभाग की तरफ से किसी भी तरह का सेफ्टी सामग्री नहीं मिल पाई है ।जिससे पिछले दिनों हुई विद्युत कर्मी की मौत से सहम गए है।
बता दें कि पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले सात फिडरों पर लगभग 25 संविदा लाइनमैन कार्यरत हैं ।और चार एस , एस,ओ भी सम्मिलित हैं। जिन्होंने लाइन को पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए बेहतर कार्य करते हैं परंतु विद्युत विभाग की तरफ से उनकी सेफ्टी के लिए ना तो ग्लब्स, मिला है ना सेफ्टी बेल्ट मिला है,न पीलास मिला है,न जुटा मिला है, ना अर्थिंग मिला है, जिसको लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं ।कि हम किसी भी तरह से इस मुसीबत में न आ जाए कि जिंदगी चली जाय तो जिंदगी मुसीबत में भी पड़ सकती है ।विद्युत विभाग को कई बार मांग करने के बाद भी यह सुविधा प्रदान नहीं की गई जबकि इस पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले विद्युत आपूर्ति में तीन लाइन मैंन की मृत्यु भी हो चुकी है। जिसमें करकी के रामकेश भारती,सरोली के विजेंद्र कुमार, और टिकुरिया के नईम खान, पसही विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइन मैन ने यह जानकारी देते हुए विभाग से तत्काल सुविधा सेफ्टी के सुविधा के लिए सभी सामग्रियों की तत्काल मांग की है। जिससे बिजली को बनाने में किसी भी प्रकार की उनके ऊपर क्षति न पहुंच सके।बता दें की खैरवां से घेवरी होते हुए बारी महेवा से पतेरी सम्पर्क मार्ग पर लगे पोल के तार लटके हुए है यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है lअगर बिजली विभाग के अधिकारी नही चेते तो बहुत बड़ी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता है l











