
*डोड़हर में स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीणों में हर्ष*
*डोड़हर में स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीणों में हर्ष*
बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय )
देश के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की बीजपुर शाखा द्वारा ग्राम सभा डोड़हर में रविवार को राजेश स्टूडियो में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। स्टेट बैंक बीजपुर के शाखा प्रबंधक मयंक राज ने फीता काटकर ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। शाखा प्रबंधक मयंक राज ने बताया कि इस सेवा केंद्र से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का काफी लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को उनके घर के पास में ही बैंकिग सेवाएं जैसे खाता खोलना,पैसे की जमा/निकासी आदि सुविधा उपलब्ध होगी।इस अवसर पर स्टेट बैंक के लव श्रीवास्तव, प्रियांशु,राजेश,कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।











