
रसोई गैस सिलेंडर का हाल बेहाल,एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता हैं हैरान।
रसोई गैस सिलेंडर का हाल बेहाल,एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता हैं हैरान।
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
करमा विकास खण्ड स्थित सुमन गैंस एजेन्सी पर रसोई गैस सिलेंडर का हाल बेहाल है उपभोक्ता गैस बुकिंग करके गैस सिलेंडर के आने का इंतजार करते थक जा रहे हैं।
बता दें अभी अभी होली का त्योहार समाप्त हुआ कुछ लोग तो त्योहार के पहले ही गैस सिलेंडर ले लिए थे परन्तु उज्जवला गैस सिलेंडर धारक फ्री के सिलेण्डर के चक्कर में होली के एक दिन पहले बुकिंग कर होली पर फ्री का सिलेण्डर के आस में बैठे रहे सिलेंडर आया नहीं। मंगलवार को सुमन गैस सिलेंडर एजेन्सी पर फोन कर बात की गई तो मैनेजर ने बताया कि एक सप्ताह से गैस सिलेंडर गोदाम पर नहीं आ रहा है हम लोग क्या कर सकते हैं। गैस सिलेंडर के अभाव में तमाम घरों में ठीक से भोजन नहीं बन पा रहा है।जिससे उपभोक्ताओं में निराशा हाथ लग रही है। जानकारों की मानें तो पहले जैसी स्थिति उतपन्न होने लगी है लंबी कतार में खड़े होकर घंटो बाद सिलेंडर मिलता था।स्थानीय लोगों ने सम्बंधित अधिकारियों तथा जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है जिससे उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े।











