स्पीड ब्रेकर पर फिसल गई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल 

स्पीड ब्रेकर पर फिसल गई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

दुद्धी  कोतवाली क्षेत्र के रामनगर रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर के कारण बीती रात एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दुद्धी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे कमलेश गौड़ पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी टोला कनकोडवा, ग्राम डुमरडीहा की बाइक रात करीब साढ़े आठ बजे रामनगर रेलवे गेट के पास बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर फिसल गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों में स्पीड ब्रेकर को लेकर काफी आक्रोश देखा गया और उन्होंने प्रशासन से ब्रेकर की ऊंचाई कम कराने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी दुर्घटनाएं न हों।लगातार दुर्घटनाओ से लोगों मे आक्रोश है l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles