
*जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में पलटी कार, एक घायल।*
*जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में पलटी कार, एक घायल।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ थाना क्षेत्र के लौवारी गांव के पास रविवार सुबह करीब 10:15 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक मारुति कार जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश निवासी मधुपुर (सोनभद्र)अपने बेटे राजू, बेटी अंजू और अन्य परिजनों के साथ भभौरा गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी अचानक एक जंगली जानवर सड़क पर आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया।और हादसा हो गया।हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने जगदीश को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर नागेंद्र ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार जगदीश के पैर में चोट आई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।











