
*नोएडा से बिहार भेजी जा रही,1.20 करोड़ की अवैध शराब बरामद।*
*नोएडा से बिहार भेजी जा रही,1.20 करोड़ की अवैध शराब बरामद।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चंदौली जनपद की सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-19 पर एक ट्रक से 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुट्टी की बोरियों के नीचे छिपी थी 710 पेटियाँ,पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष सैयदराजा और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरठी कमरौर के समीप घेराबंदी की। तलाशी के दौरान ट्रक (NL01AF3253) में ऊपर से पुट्टी की बोरियां लदी थीं, लेकिन नीचे रॉयल स्टैग और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांडों की 710 पेटियाँ (6325.92 लीटर) छिपाई गई थीं।
तस्करी के इस खेल में एक महिंद्रा बोलेरो ट्रक के आगे-आगे चलकर पुलिस की लोकेशन दे रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक अली बक्श और बोलेरो सवार मुरताज अंसारी (निवासी झारखंड) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शराब की यह खेप नोएडा से बिहार ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे।
क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफलता में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव रहे ।











