
*मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण बैठक संपन्न, *
*मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण बैठक संपन्न, *
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल नौगढ़ की महत्वपूर्ण योजना बैठक महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान परिसर स्थित श्री पंचदेव मंदिर में सकुशल संपन्न हुई।
आगामी 04 अप्रैल 2026 को मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन निश्चित किया गया ।बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार द्वारा किया गया।बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और वैचारिक प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। बैठक के समापन के पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया।
बैठक में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी, पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र पांडेय, सुभाष गोंड (महामंत्री जनजाति मोर्चा), मंडल
उपाध्यक्ष राम वृक्ष कोल व द्वारिका मोदनवाल, मंडल मंत्री पुरुषोत्तम राय सहित शक्ति केंद्र संयोजक संत कुमार पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश सिंह केशरी, संजय खरवार, अरूण कुमार चेरो और शांता मोदनवॉल मौजूद रहे। इसके साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता अरविंद तिवारी के साथ आरती निषाद, बटेश्वर खरवार, सुदर्शन चौहान व त्रिभुवन खरवार जैसे कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।











