*मोबिल के ड्रम में छिपाकर ले जा रहे 10 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार*

*मोबिल के ड्रम में छिपाकर ले जा रहे 10 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मुगलसराय पुलिस को मंगलवार तड़के बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चकिया तिराहे के पास घेराबंदी कर एक टाटा मैजिक वाहन से 38 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गांजे के 38 बंडलों को प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाया था। शक न हो, इसके लिए उन्होंने ड्रमों के ऊपर जला हुआ मोबिल (Used Oil) डाल दिया था ताकि गांजे की महक दब जाए। हालांकि, सटीक मुखबिरी और पुलिस की सतर्कता के आगे यह चालाकी धरी की धरी रह गयी lपकड़े गए अभियुक्तों की पहचान निरंजन कुमार और राजू कुमार (निवासी भोजपुर, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गांजे की यह खेप मध्य प्रदेश के हनुमना से लेकर आ रहे थे।इसे वाराणसी के पहड़िया इलाके में पहुंचाना था।इस काम के बदले उन्हें 14,000 रुपये देने का लालच दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की टीम ने गोधना बाईपास की तरफ से आ रही टाटा मैजिक (CG-07 AT-3053) को रोका था। तलाशी में गांजे के साथ 3 मोबाइल फोन और नगद बरामद किए गए हैं।
अपराध संख्या 0126/2026 (धारा 8/20 NDPS एक्ट) प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, मुंशी यादव व अन्य सामिल रहे l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles