
*बजरंग दल काशी प्रान्त के प्रान्त सह संयोजक संदीप गुप्ता को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में आमंत्रण मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष*
*बजरंग दल काशी प्रान्त के प्रान्त सह संयोजक संदीप गुप्ता को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में आमंत्रण मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से 19 मार्च 2026 को वर्ष प्रतिपदा समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है उस समारोह में विशेष रूप से भारत देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आगमन होगा।इस शुभ अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के द्वारा बजरंग दल काशी प्रान्त के प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता को आमंत्रण पत्र मिलने से प्रखंड बीजपुर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकताओं में हर्ष व्याप्त है जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह रेणुकूट जिले व बीजपुर प्रखंड के गौरव की बात है कि अपने बीजपुर प्रखंड में निवास करने वाले एक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया।जिला सहसंयोजक राजेश कांत गुर्जर ने आमंत्रण मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता ने बताया कि प्रभु रामलला की कृपा विशेष होने पर ही प्रभु श्रीराम जी के दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त होता है
प्रखंड सुरक्षा प्रमुख संतोष गुप्ता ने कहा कि हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के प्रथम दिवस प्रभु का दर्शन करना सबसे उत्तम माना गया है शुभकामनाएं प्रेषित करने के क्रम में जिला मिलन प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, बीजपुर प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता,सुशील सोनी, पंकज चौबे समेत समस्त प्रखंड के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित किया।











