*कांग्रेस ने विकास भवन का घेराव कर बुलंद की आवाज, बकाया भुगतान की मांग*

*कांग्रेस ने विकास भवन का घेराव कर बुलंद की आवाज, बकाया भुगतान की मांग*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में विकास भवन का घेराव किया। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र होगा।
प्रदेश में मनरेगा मजदूरों के लंबे समय से लंबित बकाये का तत्काल भुगतान। पिछले 8 महीनों से मानदेय के लिए भटक रहे 40 हजार संविदा कर्मियों को राहत।जिले में रसोई गैस की अवैध कालाबाजारी पर सख्त रोक। विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का खात्मा।
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है और सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने जिला प्रशासन को सीधे तौर पर चेताया कि भ्रष्टाचार और भुगतान में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles