*लेखाकार पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिक्षकों ने की निष्पक्ष जांच की मांग*

*लेखाकार पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिक्षकों ने की निष्पक्ष जांच की मांग*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ ब्लॉक में लेखाकार और शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहाहै। प्राथमिक विद्यालय गहिला के भवन निर्माण की राशि के गबन और पीएफएमएस पोर्टल के दुरुपयोग को लेकर शिक्षको ने भी प्रतिक्रिया दिया हैñ।शिक्षक का आरोप है कि लेखाकार कृष्णानंद सिंह चौहान ने पद का दुरुपयोग करते हुए पीएफएमएस पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज किया। आरोप है कि उन्होंने एक निजी फर्म के माध्यम से विद्यालय के ₹6 लाख की धनराशि निकाल ली। जब संबंधित शिक्षक ने इस राशि की मांग की, तो लेखाकार द्वारा कथित तौर पर टालमटोल की गई और किस्तों में भुगतान का दबाव बनाया गया। जब मामला खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पास पहुँचा, तो अपनी गलती छिपाने के लिए लेखाकार ने इस विवाद को ‘आत्मघाती हमले’ का रंग देने की कोशिश की और जनप्रतिनिधियों को गुमराह किया। शिक्षकों का दावा है कि बीईओ कार्यालय के CCTV फुटेज में सच्चाई कैद है, जो लेखाकार के दावों को झूठा साबित करती है। लेखाकार का पुराना इतिहास भी विवादित रहा है और उन पर पूर्व में भी अन्य ब्लॉकों में कमीशनखोरी के आरोप लग चुके हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इंडिया न्यूज लाइव टीवी से साझा करते हुए बताया कि लेखाकार द्वारा लगाया गया “आत्मघाती”आरोप वेबुनियाद है,हमारे समक्ष ऐसा कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया।शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि विद्यालय के पीएफएमएस पोर्टल की डेटा लॉग जांच की जाए।लेखाकार की कार्यप्रणाली और कमीशनखोरी के नेटवर्क की निष्पक्ष जांच हो।भ्रामक जानकारी फैलाकर शिक्षकों की छवि धूमिल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।वर्तमान में बीएसए ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ पीछे नहीं हटेंगे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles