
*मां अमरा भगवती धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंजा परिसर।*
*मां अमरा भगवती धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंजा परिसर।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत नर्वदापुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ‘माँ अमरा भगवती धाम’ में रविवार को नवरात्रि के चौथे दिन श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
भक्तिमय रहा माहौल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘हरे कृष्ण-हरे राम’ की सुमधुर धुन और ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के विग्रह के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
दुकानों पर भी रही रौनक श्रद्धालुओं की भारी आमद के चलते मंदिर के बाहर स्थित दुकानों पर भी काफी चहल-पहल दिखी। नारियल, चुनरी और प्रसाद की दुकानों के साथ-साथ श्रृंगार के सामानों की बिक्री भी जोरों पर रही। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही। स्थानीय चंद्रप्रकाश (पप्पू ) दुबे,बीरबल यादव, प्रदीप तिवारी,रामबृक्ष,रामध्वज,लालता प्रसाद,लवकुश आदि लोग उपस्थित रहे।











