
*फौजी के बुजुर्ग माता-पिता पर जानलेवा हमला, दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट*
*फौजी के बुजुर्ग माता-पिता पर जानलेवा हमला, दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान गणेश तिवारी के बुजुर्ग माता-पिता और परिजनों पर गांव के ही कुछ दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद जमीन की रंजिश को लेकर हुआ। पीड़ित पक्ष ने जमीन के मामले में कोर्ट में मुकदमा दायर किया था, जिससे नाराज होकर विपक्षी दल के करीब आधा दर्जन लोगों ने देर रात घर पर धावा बोल दिया।
दबंगों ने बुजुर्गों के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि घर पर पथराव भी किया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने जाते जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।
स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित परिवार ने तहसील दिवस में पहुँचकर उच्चाधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाई। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की है। फिलहाल, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है कि देश की सुरक्षा करने वाले के जवान के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।











