*सोनभद्र में अनुदेशकों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम,मानदेय वृद्धि व कैशलेस चिकित्सा घोषणा पर जताई खुशी*

*सोनभद्र में अनुदेशकों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम,मानदेय वृद्धि व कैशलेस चिकित्सा घोषणा पर जताई खुशी*
•~अनुदेशक सम्मान समारोह,17 हजार मानदेय व कैशलेस चिकित्सा पर खुश
•~ परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि व शिक्षा विभाग के अधिकारी

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन संघ के बैनर तले 23 मार्च 2026 को सम्मान समारोह एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह ने किया,जिसमें बड़ी संख्या में अनुदेशक एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चन्द्र शर्मा (एमएलसी,मेरठ) मौजूद रहे।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय,खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह (चतरा) तथा महेन्द्र मौर्य (रॉबर्ट्सगंज) शामिल हुए।कार्यक्रम में इसके अलावा शिव कुमार मिश्रा (संपादक),एडिटर अरुण जी,प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई,जिसमें सभी को पुष्पहार, बैज,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री चन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अनुदेशकों का योगदान अतुलनीय है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा17,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की गई है,जो1अप्रैल से लागू होगी।शिव कुमार मिश्रा ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय सराहनीय है,साथ ही उन्होंने एरियर भुगतान,62 वर्ष11 माह29 दिन तक मानदेय,अंतर्जनपदीय ट्रांसफर और नियमितीकरण की मांग उठाई।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने अनुदेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी मुख्य मांगों-एरियर,ट्रांसफर, सेवा अवधि विस्तार एवं नियमितीकरण पर कार्य कर रही है और जल्द ही समाधान होगा।बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि कम मानदेय के बावजूद अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।योगेश पाण्डेय (जिलाध्यक्ष,प्राथमिक शिक्षक संघ) ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कम संसाधनों में इतना भव्य आयोजन करना अनुदेशकों की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा से लगभग 25,000 अनुदेशक परिवार लाभान्वित होंगे, जिससे उनमें खुशी का माहौल है। साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन राम अवध मौर्य ने किया। इस मौके पर हरिशंकर,संजय,अनुपमा,सरोज, दीपक,प्रमोद,किरन,अरुण कुमार शर्मा, स्मिता सिंह,सविता शर्मा,पवन अग्रहरी, निशा कुमारी,सुनील जायसवाल,विजेन्द्र सिंह,अनिल,जय सिंह,संजीव,अरविन्द यादव सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles