सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत, दो घायल

करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

स्थानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात 11:00 बजे लगभग ग्राम करकी के पास रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों (UP 64 AV 3643 व UP 64 AP 7534) की आमने-सामने टक्कर हो गई। उक्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AV 3643 के चालक जय सिंह पुत्र फूलचंद सिंह उम्र 48वर्ष लगभग निवासी कुंभ मोकलपुर, जनपद जौनपुर तथा उनकी पत्नी सरिता सिंह पत्नी जय सिंह उम्र 47वर्ष लगभग निवासी उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार चालक चन्दू पुत्र रमेश कोल 30वर्ष लगभग निवासी तिलौली थाना करमा जनपद सोनभद्र को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई साथ ही दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कृष्णा पुत्र रामकेश कोल व अक्षय पुत्र देवशरण कोल इन लोगों का उम्र 28 वर्ष लगभग निवासीगण सकाही थाना करमा जनपद सोनभद्र घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।घटना की सूचना पर थाना करमा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। तीनों मृतकों के शव को पुलिस कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है तथा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के संबंध में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles