
*धूमधाम से मना कंपोजिट विद्यालय नेमना का वार्षिकोत्सव,बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध*
*धूमधाम से मना कंपोजिट विद्यालय नेमना का वार्षिकोत्सव,बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध*
*विद्यालय में बाल वाटिका का हुआ शुभारंभ*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )
न्याय पंचायत जरहाँ के कंपोजिट विद्यालय नेमना में बुधवार को वार्षिक उत्सव, बाल वाटिका नवारंभ, प्रतिभा सम्मान , एवं विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदारनाथ यादव, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लाले राम, प्रधानाध्यापिका सुमन वर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजन अर्चन के साथ किया गया। विद्यालय के प्री प्राइमरी बाल वाटिका नवारंभ कार्यक्रम के तहत 4 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को तिलक लगाकर उन पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल वाटिका के बच्चों द्वारा रेत पर मनमोहक कलाकृतियों का निर्माण किया गया।
वार्षिक उत्सव समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा, शिक्षक मनोज कुमार दुबे, ज्वाला प्रसाद द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और बैच अलंकरण कर किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमो की कड़ी में छात्र छात्राओं द्वारा नेपाली डांस, राधिका गोरी गोरी,बन ठन चली, केसरिया देश आदि की शानदार प्रस्तुति कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 8 के छात्रों के विदाई के उपलक्ष्य पर प्रस्तुत विदाई गीत से माहौल कुछ समय के लिए भावुक हो गया। उक्त अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया वहीं श्रेष्ठ विद्यालय प्रबंध समिति
सदस्यों एवं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केदारनाथ यादव ने कहा कि अब परिषदीय विद्यालयों में भी बेहतर शिक्षण का माहौल बन रहा है पहले वार्षिक उत्सव विदाई समारोह प्रवेश उत्सव जैसे कार्यक्रम सिर्फ प्राइवेट स्कूलों में देखे जाते थे लेकिन आज नेमना विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है अब अभिभावकों को भी अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेज कर उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए । मुख्य अतिथि ने विद्यालय शिक्षकों की सराहना करते हुए बच्चों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा सातवीं के बच्चों ने आठवीं के बच्चों को गले लगा कर भावभीनी विदाई दिया गया।
कार्यक्रम में स्वागत संबोधन बाल संसद की प्रधानमंत्री रंजना गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानमंत्री अंबा द्वारा किया गया । उक्त अवसर पर नोडल शिक्षिका उर्मिला, भाजपा नेता ईश्वरी प्रसाद, ताराचंद गुर्जर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश, ब्लॉक उपाध्यक्ष नारायण दास गुप्ता ,राकेश दुबे ,समाजसेवी रामनरेश, दरोगा लाल सहित शिक्षक दिग्विजय सिंह, सुदेश्वरी देवी समेत अभिभावकगण उपस्थित रहे।











