*संभव नहीं शिक्षा के बिना विकास -रामसकल*

*संभव नहीं शिक्षा के बिना विकास -रामसकल*
•~ कम्पोजिट विद्यालय सेंधुरी के वार्षिकोत्सव मे बिखेरा जलवा

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।सदर ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय सेंधुरी में बड़े ही धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा एवं लोकसभा के पूर्व सांसद राम सकल तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला रहे। आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह के नेतृत्व में हुआ।मुख्यअतिथि रामसकल के आगमन पर विद्यालय के छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।इसके बाद पूर्व सांसद ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग मंत्र मुग्ध हो भूरी-भूरी प्रशंसा व्यक्त किये।
मुख्य अतिथि रामसकल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है और इसके बिना सम्मान तथा विकास संभव नहीं है।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह किया और शिक्षकों से निष्ठापूर्वक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया।खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मौर्य ने कहा कि शिक्षा ज्ञान का दर्पण है।उन्होंने इस ज्ञान के दीपक को प्रज्वलित रखने में अभिभावकों और शिक्षकों दोनों की जिम्मेदारी पर जोर दिया।उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया।ग्राम प्रधान ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर तमाम गणमान्य नागरिक,अभिभावक, शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles