*यूपीएस ढुटेर ने मनाया वार्षिकोत्सव, बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चे हुए पुरस्कृत*

*यूपीएस ढुटेर ने मनाया वार्षिकोत्सव, बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चे हुए पुरस्कृत*

सोनभद्र *राकेश कुमार कनौजिया /अवधेश कुमार गुप्ता*
घोरावल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर शाहगंज का वार्षिकोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम हवन- पूजन कर शिक्षा के साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए आह्वान किया गया तत्पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।विद्यालय की परंपरानुसार मिट्टी की दीया,राखी, रंगोली,साइंस क्विज,सांस्कृतिक एवं खेल-कूद आदि प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं के साथ ही विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने व शत- प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए पाठ्य सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल ओड़हथा की प्रधानाध्यापिका अमृता सिंह ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जो बच्चे मन लगाकर निष्ठा के साथ पढ़ेंगे वही आगे बढ़ेंगे‌।यह तभी संभव है जब बच्चे नियमित स्कूल पहुंच अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे।प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद व अभिषेक सिन्हा ने भी बच्चों तथा अभिभावकों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक यतिनंदनलाल ने अतिथियों के प्रति जहां आभार व्यक्त किया वही संचालन सहायक अध्यापक राजकुमार ने किया।इस मौके पर अमित श्रीवास्तव,रत्नेश द्विवेदी,कौशल दुबे,उदितनारायण, नीलू सोनकर,सुनीता,निशा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानदास कनौजिया,पूर्व ग्राम प्रधान रामजीत मौर्य,त्रिलोकी श्रीवास्तव,अनिल कुमार सिंह,आनंद कुमार मौर्य आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles