*दैनिक कार्यालयी कार्यों में करे हिंदी भाषा का प्रयोग*

*दैनिक कार्यालयी कार्यों में करे हिंदी भाषा का प्रयोग*

*हिन्दी एक सहज,सरल एवं सुग्राह्य भाषा*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

हिन्दी एक सहज, सरल और सुग्राह्य भाषा है, हमें इसे अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में प्रयोग करना चाहिए।उक्त उद्गार एनटीपीसी रिहंद राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में समिति अध्यक्ष संजय असाटी ने व्यक्त किए।भारत सरकार,गृह,मंत्रालय,राजभाषा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राजभाषा कार्यान्वयन समिति की प्रत्येक तिमाही में बैठक अपेक्षित है। उसी अनुक्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एनटीपीसी रिहंद विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की चौथी बैठक समिति अध्यक्ष संजय असाटी,मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इसके पूर्व मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोयपाई ने मुख्य महाप्रबंधक को पुस्तक देकर उनका स्वागत किया।बैठक के लिए निर्धारित कार्यसूची के मदों पर क्रमवार गहन विचार-विमर्श किया गया तथा हिन्दी प्रचार-प्रसार की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर ज़ोर दिया गया । बैठक में हिन्दी पत्राचार,समिति सदस्यों द्वारा हिन्दी में कार्य करना,विभागों में राजभाषा समन्वयकों को नामित करना तथा अन्य मदों पर चर्चा हुई।अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में समिति अध्यक्ष श्री असाटी ने कहा कि विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में यह मेरी पहली बैठक है।जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश के स्वतंत्र होने के बाद हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। रिहंद परियोजना भाषायी वर्गीकरण के अनुसार ‘क’ क्षेत्र में है, अतः हमें राजभाषा विभाग से प्राप्त लक्ष्यों के अनुसार अपना कार्यालयीन कार्य हिन्दी में करना है । परियोजना की अवस्थिति के अनुसार हमें स्थानीय आम जनमानस की भाषा में कार्य करना हैं ।  हिन्दी में काम करना बहुत ही आसान है और तकनीकी क्रांति से भाषायी दीवार टूट चुकी है । हमें हिन्दी में काम करके गर्व होना चाहिए । सभी मदों पर चर्चा और अध्यक्षीय सम्बोधन के उपरांत बैठक सम्पन्न  हुई । बैठक की कार्यवाही का संचालन पवन कुमार मिश्र, प्रबन्धक (राजभाषा) एवं सदस्य-सचिव, राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने किया ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles