* बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो घायल*

* बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो घायल*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सेमरा मोड़ के पास रविवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरा निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र पुत्र छटंकी नौगढ़ बाजार से घरेलू सामान लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवखत निवासी 35 वर्षीय अशोक पुत्र स्वर्गीय रमेश भी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। सेमरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रामचंद्र की साइकिल में पीछे से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में तैनात चिकित्सक डॉ. नागेंद्र कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि एक घायल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला संयुक्त अस्पताल चकिया रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles