
*एनटीपीसी रिहंद में “आनंद मेला,एकता के रंग,उत्सव के संग” का भव्य आयोजन*
*एनटीपीसी रिहंद में “आनंद मेला,एकता के रंग,उत्सव के संग” का भव्य आयोजन*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )
एनटीपीसी रिहंद में 28-29 मार्च 2026 तक “आनंद मेला – एकता के रंग, उत्सव के संग” का भव्य आयोजन सोनशक्ति स्टेडियम में किया गया। दो दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय असाटी, परियोजना प्रमुख (रिहंद) नें परंपरागत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सोनशक्ति स्टेडियम में निर्मित मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर अवलोकन किया। मेले के प्रथम दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें डीएवी, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जोसफ, बाल भवन, वेलफेयर के छात्र-छात्राओं एवं एनटीपीसी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया, और सभी नें उनकी जमकर सराहना की। साथ ही नैगम
सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आईटीआई नक्टू की छात्राओं को साइकिल भी वितरित किया गया। मेले के दूसरे दिन कठपुतली नृत्य,तंबोला और लकी ड्रॉ जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्होंने उत्सव के माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन, आकर्षक स्टॉल एवं सेल्फी पॉइंट भी लगाए गए, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण के केंद्र रहे।
आनंद मेले ने टाउनशिप में उत्सव का उल्लासपूर्ण वातावरण स्थापित करते हुए सभी वर्गों के लिए एक समावेशी एवं आनंदमय माहौल प्रदान किया। इस आयोजन ने समुदाय के बीच आपसी जुड़ाव, सहभागिता और सौहार्द की भावना को और सुदृढ़ किया।











