
मधुपुर क्षेत्र से दो बच्चों के नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास करने पर स्वागत समारोह।
मधुपुर क्षेत्र से दो बच्चों के नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पास करने पर स्वागत समारोह।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत मधुपुर क्षेत्र से दो बच्चों ने नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा पास किया जिसपर गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को उनके सम्मान में स्वागत समारोह किया गया। गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल मधुपुर के ही दोनों छात्र हैं, हर्षित मौर्य (पुत्र पंकज एवं गीता देवी निवासी मधुपुर), तथा आदर्श (पुत्र गिरधारी लाल एवं विद्यावती निवासी बट्ट)। जिसमें एक बच्चा विकलांग है। इस सफलता के बाद परिवार के साथ साथ विद्यालय में हर्ष व्याप्त है। गुरुवार को हुए सम्मान समारोह में दोनों बच्चों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज की प्रधानाचार्या पूजा राय जी रहीं, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति
पुरस्कार से सम्मानित रामाकांत कुशवाहा, काशी आईटीआई के डायरेक्टर व अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ रविशंकर सिंह, सुनील कुमार सिंह। इस दौरान प्रबंधक अमरेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, अध्यापक बंधु में असलम अंसारी, प्रवीण कुमार, शशिकला देवी, दिव्या मौर्या, अरून कुमार गुप्ता, सरोज कुमारी, रमेश कृष्णन सिंह, अनिता पटेल, अनिता गुप्ता, ज्योति मौर्या, आलोक सिंह सहित अभिभावक बंधु उपस्थित रहे।











