हड़ताल के बाद प्रशासन हरकत में, डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

हड़ताल के बाद प्रशासन हरकत में, डीएम से की हस्तक्षेप की मांग

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
रॉबर्ट्सगंज ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में वेतन भुगतान में देरी के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर रहे, जिससे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित रहीं। डॉक्टरों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है और लंबे समय से भुगतान में देरी की समस्या बनी हुई है। इस बीच जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से वार्ता की और बकाया मानदेय जल्द दिलाने के निर्देश दिए। डीएम के आश्वासन के बाद सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल समाप्त कर वापस काम पर लौट गए।
डॉक्टरों ने बताया कि वे पहले भी कई बार प्रशासन को मांगपत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। उनका कहना है कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि फिलहाल डॉक्टरों के काम पर लौटने से मरीजों को राहत मिली है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles