*स्कूल चलो अभियान’ का आगाज़, डीएम, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना *

*स्कूल चलो अभियान’ का आगाज़, डीएम, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  *
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, प्रदेश में शिक्षा के सार्वभौमीकरण के लिए संचालित “स्कूल चलो अभियान” का चंदौली के नौगढ़ तहसील में भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा,शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास और मानसिक मजबूती का आधार है।6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर बच्चे का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन अनिवार्य है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, खंड शिक्षा अधिकारी लाल मणि कन्नौजिया, एआरपी (ARP) और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि तहसील का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles