
*करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप*
*करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहाँ 11 हजार वोल्ट का जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से 42 वर्षीय संजय यादव की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया l ग्रामीणों का विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।
हादसे के तुरंत बाद परिजन संजय को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत विभाग के जेई राजेश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि नियमानुसार आवश्यक विभागीय प्रक्रिया और जाँच पूरी की जाएगी।











