
*बिजली का तार गिरने से 14 बीघा गेहूं की फसल राख *
*बिजली का तार गिरने से 14 बीघा गेहूं की फसल राख *
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत हनुमानपुर गांव में दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जर्जर बिजली का तार टूटकर गिरने से करीब 14बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। बाबूंदर मौर्य, सुरेंद्र रामसागर, गुलाब मौर्य, अशोक सहित कई अन्य किसानों की मेहनत की कमाई आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार वर्षों से जर्जर था। विद्युत विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नहीं की गई, जिसकी परिणति इस अग्निकांड के रूप में हुई। आग लगते ही ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण वे असफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सर्किल लेखपाल वैभव को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पीड़ित किसानों को राहत दी जा सके।











