*परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, चंदौली में भव्य शोभायात्रा की तैयारी।*

*परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, चंदौली में भव्य शोभायात्रा की तैयारी।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक देल्ही पब्लिक शिक्षण संस्थान में संपन्न हुई, जिसमें आगामी जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सरकार से परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई गई।
समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा, पूजन-अर्चन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नंद शंकर पाठक (उपाध्यक्ष): ब्राह्मण समाज राष्ट्र और सनातन परंपरा का संरक्षक है।
पंकज पाण्डेय (सचिव): राजनीतिक दलों के दोहरे रवैये पर नाराजगी जताते हुए समाज को सजग रहने की अपील की।
अनूप तिवारी (कोषाध्यक्ष)समाज को एकजुट होकर अपनी पहचान मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में कवि शैलेन्द्र पाण्डेय, परमानंद तिवारी, अजय मिश्र, जयश्याम त्रिपाठी, अवधेश उपाध्याय सहित जिले भर से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में पदाधिकारियों ने नगरवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles