दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न।

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न।
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय खैरवा के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हुई।मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ लोक पति पटेल ने अन्तिम दिन के खेल का शुभारंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया। अन्तिम दिन के खेल प्रतियोगिता में फाइनल मैच में पहुंची मीरजापुर व सरौली की टीम के रोचक मुकाबले में मीरजापुर की टीम विजेता घोषित हुई तथा उप विजेता टीम सरौली रही।खेल के निर्णायक भूमिका निभाई बिमलेश विश्वकर्मा ने तथा कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन अजय मास्टर रहे।इस दौरान उपस्थित रहे मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कहा कि कोई भी खेल प्रतियोगिता मेल जोल बढ़ाता है खिलाडियों को मित्रवत व्यवहार के रूप में खेलना चाहिए।आज की खेल प्रतियोगिता बहुत ही रुचि कर रही।इस मौके पर रमेश कुशवाहा,बाबू लाल यादव,मुकेश कुमार पटेल,बैजनाथ,उमा शंकर,पप्पू पटेल, राम दुलारे यादव, रविन्द्र नाथ,अजित विश्वकर्मा,सुजीत कुमार,सरोज कुमार,शिव मुनि सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।कबड्डी प्रतियोगिता का कमेंटेटर की भूमिका निभाई लाल चंद बर्मा ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles