आशंकित किसानों को मिली बहुत बड़ी सफलता। डीएम ने जारी किया लिखित पत्र।

आशंकित किसानों को मिली बहुत बड़ी सफलता।
डीएम ने जारी किया लिखित पत्र।

करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा गुलरहवा, तकिया एवं बट्ट में एक हजार हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर औद्योगिक गलियारा बनाने के उद्देश्य से चिन्हित की गयी भूमि को किसानों के भारी विरोध के बाद जिलाधिकारी ने बैकल्पिक भूमि चिन्हित करने का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया। क्योंकि चिन्हित भूमि सिंचित एवं कृषि के उपयोग के लिये बेहतर होने के कारण किसानों ने भूमि बचाने के लिये जन आंदोलन खड़ा कर दिया था, जो समय बीतने के साथ और आक्रामक होता जा रहा था । सोमवार को किसानों से मिलने पहुंचे घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य को किसानों से काफी तल्ख सहनी पड़ी थी जिसमें विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य के आश्वासन क्रम में मंगलवार को किसान संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर यथा स्थिति से अवगत कराया और कृषि भूमि को छोड़ कर असिंचित एवं निष्प्रयोजन जमीन की तलाश शुरू करने की मांग की।
आपको बताते चलें कि मंगलवार को किसानों और विधायक की संयुक्त एक टीम जिलाधिकारी से मिली और अपनी बात रखी। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह द्वारा तत्काल मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए पहले से बने प्रस्ताव को खारीज कर नये प्रस्ताव बनाने का लिखित पत्रक जारी कर दिए। इस दौरान जिले के संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ रविशंकर सिंह, विधिक सलाहकार कमलेश सिंह (एडवोकेट), पिंटू उर्फ अजीत मौर्य, सचिन पटेल, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य उपस्थित रहे।
खबर मिलते ही आशंकित किसानों ने राहत की सांस ली है। संघर्ष समिति का कहना है की यह समिति कायम रहेगी और भविष्य में होने वाली इस प्रकार की किसी भी प्रयास के लिये लड़ाई के लिए तैयार रहेंगें। वहीं मुख्यालय से लौटने के बाद किसान संघर्ष समिति के किसानों ने एक दूसरे को माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
इस दौरान किसानों के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी किसानों की एकजुटता और संघर्ष ही रंग लाई है। ऐसे ही आगे सभी संगठित रहें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles