
।*जाम का झाम -जिला जेल मुख्यमार्ग मीनाबाजार में अतिक्रमण होने से आवागमन में हो रही हैं गम्भीर समस्या*
*जाम का झाम -जिला जेल मुख्यमार्ग मीनाबाजार में अतिक्रमण होने से आवागमन में हो रही हैं गम्भीर समस्या*
•~ घाघर नदी पुल नवनिर्माण के पश्चात बनी विकट समस्या,अतिक्रमण हटाने की उठी मांग
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत गुरमा-मारकुंडी जिला जेल मुख्यमार्ग स्थित घाघर नदी पर पूर्व में बनी पुराने पुल को तोड़कर पुनः नये पुल का निर्माण कराए जाने तथा वैकल्पिक सम्पर्क मार्ग से आवागमन को लेकर अत्यधिक गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है जबकि सम्पूर्ण मारकुंडी मीनाबाजार सम्पर्क मार्ग के दोनो पटरियों पर अतिक्रमण हो जाने से जहां आये दिन जाम की समस्याओं से आम जनमानस समेत जिला कारागार बंदी वाहन समेत अन्य छोटे-बड़े वाहनों से जाम की समस्या
परेशानी बढ़ गई हैं,वहीं मिटीयुक्त सम्पर्क मार्ग में हल्की फुल्की बरसात हो जाने से छोटे बड़े वाहन समेत पैदल भी चलना मुश्किल हो जा रहा है।समस्याओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सम्बंधित विभागीय के आला अधिकारियों को दर्जनों बार अवगत करवाया गया बावजूद इसके पश्चात भी कोई पहल नहीं किया गया।इस सम्बंध में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है। जो जनहित में होगा।











