*विधायक रमेश जायसवाल ने ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को दिखाई हरी झंडी *

*विधायक रमेश जायसवाल ने ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को दिखाई हरी झंडी *
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
मुगलसराय:शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज कंपोजिट विद्यालय अलीनगर से ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक रमेश जायसवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं नगर भ्रमण कर जनसंपर्क किया।
इस अवसर पर विधायक ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी (नियमताबाद) मनोज कुमार यादव एवं नगर क्षेत्र खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी, दिनेश कुमार तिवारी, अनुराग

सिंह, कौशल श्रीवास्तव, शिखर सिंह, दिलीप, देवेंद्र, कामरान मौजूद रहे lरैली में  शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तख्तियां और शिक्षाप्रद नारे लगाते हुए बच्चों ने पूरे नगर में भ्रमण कर लोगों को ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ का संदेश दिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles