*सहकारिता के रथ को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण कड़ी है सहकार सारथी: राकेश सिंह अलगू*

*सहकारिता के रथ को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण कड़ी है सहकार सारथी: राकेश सिंह अलगू*
•~ डीसीएफ मे सहकार सारथियों का सम्मेलन संपन्न*

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।पीएम मोदी की ‘सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के संकल्प को उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नई उर्जा और दिशा मिल रही है।राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता जे.पी.एस. राठौर के यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश का सहकारिता विभाग आज आत्मनिर्भरता के प्रण को चरितार्थ कर रहा है।
‌ ‌‌ इसी क्रम में शुक्रवार को जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (डीसीएफ) नदेसर स्थित कार्यालय में ‘सहकार सारथी अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।डी.सी.एफ. सभापति राकेश सिंह ‘अलगू’ ने सहकार सारथियों को संबोधित करते हुए उन्हें सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समितियों को तकनीकी रूप से सक्षम,सुरक्षित और प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है।आधुनिकरण और डिजिटलीकरण के जरिए आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें सीधे लाभान्वित करना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी और उत्साही सहकार सारथी उपस्थित रहे।इनमे पीसीएफ डायरेक्टर सुशील पांडेय, अभिजीत सिंह एवं अभिषेक पांडेय तथा सहकार सारथी मे प्राकृति मिश्रा,पूनम मिश्रा,काजल,उत्तम सिंह,अवधेश पटेल,शनि सिंह मौजूद रहे।इसके साथ ही वाराणसी जिले के समस्त सहकार सारथियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश का सहकारिता विभाग आज सर्व-समावेशी और सतत विकास के साथ सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर सफलता के नित नवीन सोपानो को स्पर्श कर रहा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles