
कसया में डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती कल, गाँव के लोगों द्वारा की गई प्रांगण की साफ सफाई।
कसया में डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती कल, गाँव के लोगों द्वारा की गई प्रांगण की साफ सफाई।
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित कसया में डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में डॉ भीम राव अम्बेडकर के बने स्थानों पर बिगत दिनों से साफ़ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में कसया खुर्द गांव में रविवार शाम व सोमवार सुबह को नवयुवकों द्वारा प्रांगण की साफ सफाई की गई। गांव के गुलाब व श्री राम भारती ने बताया कि हम सभी पूरे गांव के लोग मिलकर बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मंगलवार को हर्षो उल्लास पूर्वक मनायेगे। जीस क्रम में प्रांगण की साफ सफाई अभियान के अंतर्गत जारी है।
श्याम सुन्दर भारती ने बताया कि डॉ भीम राव अम्बेडकर का जन्म चौदह अप्रैल 1891 को हुआ था जिन्होंने भारत का संविधान बनाया ।जिसके कारण इन्हें संविधान का जनक माना गया है।बाबा साहेब भारत के प्रथम कानून मंत्री थे।इन्होंने जीवन भर दलितों,शोषितो और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे।जिन्होंने समानता,स्वतंत्रता और भाई चारे की नीव रखी थी।











