बाईक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा,बाईक सवार घायल

बाईक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा,बाईक सवार घायल
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय थाना अंतर्गत भरकवाह गांव के समीप मुख्य मार्ग पर लगभग साढ़े सात बजे मीरजापुर की तरफ जा रहा बाईक सवार को विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैकर थ्रैशर ने ठोकर मार दी जिससे बाईक सवार बूरी तरह से घायल हो गया।पास पड़ोस के लोगों की मदद से निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गयाl

प्राप्त जानकारी अनुसार सत्यम मौर्य उम्र 30वर्ष पुत्र श्याम सुंदर कुशवाहा महुआँव मारकुंडी जो घर से मड़िहान की तरफ अपनी बहन के घर जा रहा था भरकवाह के पास

पहुंचा की करमा के तरफ से थ्रेशर ट्रैक्टर लेकर आ रहा था अचानक ही ट्रैकर दाएं तरफ मुड़ा जिससे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवया गया l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles