एडियो पंचायत ने सामुदायिक शौचालय का किया औचक निरीक्षण 

एडियो पंचायत ने सामुदायिक शौचालय का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद )

घोरावल तहसील क्षेत्र के शाहगंज ग्राम पंचायत बेलाटांड़ में गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे हड़कंप मच गया जब एडियो पंचायत रामचरण मौर्य द्वारा गांव में व्याप्त गंदगी सामुदायिक शौचालय एवं कूड़ा घर का बारी-बारी से औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिला, इतना ही नहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में जनवरी से आज तक विद्यालय परिसर में न तो साफ सफाई किया गया और न ही कभी सफाई कर्मी उपस्थित ही हुआ। जबकि जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत में साफ सफाई स्वच्छता एवं अन्य बीमारियों के प्रति आम जनों को जागरूक किया जा रहा है।शाहगंज बेलाटाड़ में घरों के आसपास की गंदगी, ग्राम पंचायत सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय शाहगंज इत्यादि के शौचालय की सफाई व्यवस्था शून्य है। स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाना है, लेकिन सफाई कर्मी की गैर मौजूदगी इस अभियान की हवा निकाल रही है।एडिओ पंचायत ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकर यादव को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालय, ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द जमा हुए कूड़े का ढेर इत्यादि जगहों की सफाई हर हाल में सुनिश्चित करावें।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरशान खान, ग्रामीण रामरुप शुक्ला, राहुल, राम सजीवन, गोविंद, सेराज खान, विवेकानंद मिश्रा, जुगलेश इत्यादि मौजूद थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles