
*शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन किसानों की 4 बीघा फसल जलकर खाक।*
*शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन किसानों की 4 बीघा फसल जलकर खाक।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली विभाग की कथित लापरवाही किसानों पर भारी पड़ गई। जर्जर बिजली के तारों से निकली चिंगारी की वजह से खेत में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। किसान रामचंद्र चौरसिया (पुत्र भगवानदास), अनिल चौरसिया (पुत्र सूर्यनारायण) और अशोक चौरसिया (पुत्र मेघनारायण) की कुल 4 बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई।पीड़ित किसान अशोक चौरसिया ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। दमकल विभाग के
पहुँचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक फसल जल चुका था।ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ढीले तारों की शिकायत के बावजूद सुधार नहीं किया गया, जिसके कारण आज किसानों की मेहनत मिट्टी में मिल गई। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।











