भतीजे के बरात आया चाचा की अज्ञात वाहन से मौत ,खुशी गम में तब्दील।

भतीजे के बरात आया चाचा की अज्ञात वाहन से मौत ,खुशी गम में तब्दील।

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मनोहर चाय के दुकान के सामने अज्ञात वाहन ने भतीजे के बारात में शामिल होने जा रहे चाचा को धक्का मार दिया जिसमें करतार सिंह अग्रहरि(75)पुत्र बैजनाथ सिंह अग्रहरि की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम झरोकला थाना दुद्धी से कन्हैया अग्रहरि पुत्र लड्डू शाह पता उपरोक्त के लड़के गौरी शंकर की बारात बस से राबर्ट्सगंज आई थी सड़क किनारे बाराती से भरी बस मनोहर चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहे थे कि सड़क पार करते समय करतार सिंह अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ सिंह अग्रहरी निवासी झरो कला थाना दुद्धी उम्र करीब 65 वर्ष अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे गंभीर चोट आ गई तत्काल मौके पर पहुंचकर जन सहयोग से जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया कानूनी कारवाही में जुट गई।जैसे ही परिवार जनों की मौत की सूचना मिली खुशी गम में तब्दील हो।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles